यादें: बेटी रिद्धिमा ने शेयर की पापा संग Unseen तस्वीरें, ऋषि की गोद में दिखे रणबीर
5/22/2020 7:30:20 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरा परिवार उनकी यादों में ढूबा हुआ है। बेटी रिद्धिमा कपूर और वाइफ नीतू कपूर को ऋषि की याद सताती रहती है। दोनों ऋषि कपूर के जाने के बाद से ही लगातर उनकी याद में थ्रोबैक पिक्चर्स शेयर कर उन्हें याद करती रहती है। हाल ही में रिद्धिमा ने अपने इंस्टा पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में ऋषि कपूर, नीतू, रणबीर के साथ रिद्धिमा का बचपन देखने मिल रहा है।
पहली तस्वीर में रिद्धिमा मम्मी पापा के बीच में बैठे पोज कर रही हैं। वहीं रणबीर पिता की गोद में बैठे हैं। शेयर की गई एक तस्वीर में नीतू की मां राजी सिंह भी नजर आ रही हैं।
रिद्धिमा की इंस्टा स्टोरी में शेयर की हुई ये क्यूट सी फैमिली पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इससे पहले भी रिद्धिमा कई और पुरानी तस्वीरें शेयर कर अपने पापा को याद में भावुक हो चुकी हैं।
रिद्धिमा पिता के बेहद करीब थीं। ऋषि के निधन के दिन रिद्धिमा ने शोक व्यक्त करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वो हर रोज अपने पिता से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात किया करती थीं।
लेकिन वो आखिरी बार अपने पिता को नहीं देख पाई। उन्होंने लिखा- काश मैं आखिरी बार आपको अलविदा कह पाती।
बता दें कि करीब दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद ऋषि की अचनाक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें 29 अप्रैल को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां 30 अप्रैल को सुबह 8 बज के 45 मिनट पर उनका निधन हो गया। ऋषि के यूं अचानक चले जाने से बॉलीवुड में दुख की लहर दौड़ पड़ी थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

भाजपा की दिल्ली इकाई कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेगी

मुंबई: हवाई अड्डे पर 11 विदेशी गिरफ्तार, 4.14 करोड़ रुपये मूल्य का 8.3 किलोग्राम सोना बरामद

Ratha Saptami : हर तरह के कष्ट से छुटकारा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

एसएफआई ने विवादास्पद बीबीसी वृत्तचित्र, एबीवीपी ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रदर्शन किया