वीरे दी वेडिंग: बेटी और पति संग भाई शादी के लिए मुंबई पहुंची बहन रिद्धिमा, रोशनी से जगमा उठा रणबीर-आलिया का आशियाना
4/13/2022 8:16:09 AM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय बस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे हैं। चार साल पहले शुरु हुआ रणबीर और आलिया का रिश्ता इस हफ्ते अपने अगले पड़ाव पर कदम रखने को तैयार है। कपूर खानदान के लाडले की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पोते की शादी से पहले कृष्णा राज हाउस और RK स्टूडियो दुल्हन की तरह सज गया है। शादी के आउटफिट से लेकर बर्तन तक वेन्यू में पहुंच गए हैं।
वहीं अब इस बड़े और खास दिन से पहले रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ मुंबई पहुंच गई हैं। मंलगवार शाम तीनों को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए पैपराजी ने मीडिया कैमरों में कैद किया। इस दौरान रिद्धिमा डार्क ग्रीन आर्मी प्रिंट ड्रेस के साथ ब्लैक जैकेट कैरी की थी जिसमें वह स्टाइलिश लग रही थीं।
वहीं भरत और समारा कैजुअल लुक में दिखे। रिद्धिमा और भरत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी किया। रिद्धिमा के चेहरे पर भाई की शादी की खुशी नजर आ रही है।
रोशनी से जगमगा उठा बांद्रा हाउस वास्तु
सोमवार को रणबीर का बांद्रा हाउस वास्तु रोशनी से जगमगा उठा। मीडिया की चकाचौंध से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल को सफेद पर्दे से ढका जा रहा था।
रणबीर और आलिया की शादी के साथ उनके प्री वेडिंग फंक्शन्स भी काफी खास होने वाले हैं। आलिया और रणबीर की शादी से पहले उनके मेहंदी और संगीत का फंक्शन आरके स्टूडियो में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले भट्ट और कपूर फैमिली आरके हाउस चेंबूर में ऋषि कपूर की याद में एक खास पूजा रखने वाली हैं। कपूर परिवार ऋषि कपूर के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ये पूजा रखेगा। ऋषि कपूर की 30 अप्रैल 2022 को दूसरी डेथ एनिवर्सरी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

2024 को लेकर जेजेपी का महामंथन, अजय चौटाला ने नेताओं को दिया विजय मंत्र

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने हाल में गर्भपात, बंदूक के मामलों में पारित किये आदेश

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे