दो से तीन होने जा रहे हैं ऋचा चड्ढा-अली फैजल, प्रेग्नेंट हैं ''गुड्डू भइया'' की बेगम

2/9/2024 12:45:05 PM

मुंबई: बी-टाउन से एक के बाद एक गुड न्यूज आ रही हैं। वीरवार को एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंस की। यामी गौतम साढ़े पांच महीने प्रेग्नेंट हैं। वहीं आज सुबह शुक्रवार को एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। जी हां, ऋचा चड्ढा-अली फैजल दो से तीन होने जा रहे हैं। उन्होंने अलग अंदाज में फैन्स को बताया है।

PunjabKesari

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ इस गुडन्यूज को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 1 + 1 = 3। वहीं कैप्शन में कहा- 'छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया में सबसे तेज होती है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की थी। इनकी शादी पहले कोरोनो लॉकडाउन में होनी थी लेकिन महामारी के कारण डेट्स आगे बढ़ा दी गई थीं। इन्होंने पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग सेरेमनी की थी। उसके बाद लखनऊ में शादी की थी। कपल ने मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News