रिया चक्रवर्ती ने भाई शौविक को किया बर्थडे विश, सुशांत केस में दोनों जा चुके हैं जेल

8/29/2021 4:42:06 PM

मुंबई. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर भाई को बर्थडे विश किया है। 

PunjabKesari
रिया ने इंस्टा स्टोरी में वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रिया ब्लू डेनिम जैकेट और कलरफुल ट्राउजर में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपनी लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं शौविक ग्रे डेनिम शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों भाई बहन झूले पर बैठे हुए हैं और रिया ने शौविक को गले लगाया हुआ है।

PunjabKesari

दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए रिया ने लिखा- 'मेरे सबसे खास को जन्मदिन की शुभकामनाएं। माई वॉरियर आई लव यू द मोस्ट और उसके बाद रिया ने एक हार्ट इमोजी भी बनाई। रिया ने वीडियो में अपने भाई को टैग भी किया है। रिया का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
बता दें सुशांत के निधन के बाद रिया और शौविक काफी चर्चा में आ गए थे दरअसल सुशांत केस की जांच की गई जिसमें ड्रग एंग्ल सामने आया था। नशीली दवाओं के सेवन और खरीद को लेकर शौविक और रिया की व्हाअटसएप चैट सामने आई थी, जिसके बाद एनसीबी ने दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया था। काफी समय तक दोनों जेल में रहे। अब रिया और शौविक बेल पर बाहर हैं और सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News

Recommended News