रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाया कोरोना पीड़ितों के लिए मदद का हाथ, बोलीं- कोई भी जरूरत हो मुझे मैसेज करिए

4/24/2021 8:02:10 AM

मुंबई: कोरोना वायरल की दूसरी लहर का प्रकोप देशभर में  दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। हर दिन लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। देश में बढ़ते कोविड मरीजों की संख्या देखते हुए स्टार्स ने भी  लोगों मदद का बीड़ा उठा लिया है। जहां एक तरफ सोनू सूद तो लंबे समय से अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। वहीं कुछ दिन पहले सुष्मिता सेन ने भी ऑक्सीजन की किल्लत देख मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। वहीं अब इस कड़ी में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है।

PunjabKesari

रिया चक्रवर्ती ने भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक पहल की है। 'जलेबी' एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उन्होंने लोगों की मदद करने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है।

PunjabKesari

इस पोस्ट में रिया ने लिखा- 'मुश्किल दौर में एकता काम आती है, जिनकी भी आप मदद कर सकते हैं, जरूर कीजिए। मदद तो मदद होती है चाहे वह छोटी हो या बड़ी। यदि मैं किसी भी तरह की मदद कर सकती हूं तो मुझे जरूर मैसेज कीजिए, मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी। इस वक्त में अपना ध्यान रखिए, विनम्र बनिए, आपके लिए प्यार और भगवान सभी को शक्ति दें।'

PunjabKesari

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं लेकिन वो बीते कुछ दिनों से काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। इस बीच रिया का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। हालांकि सुशांत के फैंस रिया को खास पसंद नहीं करते हैं। रिया की गतिविधियों पर अक्सर उन्हें ट्रोल ही किया जाता है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो रिया चक्रवर्ती फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देश रूमी जाफरी कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News