सुशांत के निधन के बाद रिया का पहला बोल्ड फोटोशूट,ब्रालेट में तस्वीर शेयर कर लिखा-''नारी शक्ति''

9/13/2021 8:38:51 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी दिनों से लाइमलाइट से दूर हैं। दरअसल,  सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से वह लोगों के निशाने पर आ गईं थी जिस वजह से उन्होंने इन सब चीजों से दूरी बना ली थी। लेकिन अब रिया अपने पुराने अंदाज में लौट आईं हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब रिया ने सुशांत के निधन के बाद अपना सबसे बोल्ड अंदाज फैंस को दिखाया।

PunjabKesari

रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर शे में रिया चक्रवर्ती ने ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैचिंग टॉप और पैंट पहने नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘PEACE OUT’ उन्होंने हैशटैग दिया- #narishakti।  उनकी इस तस्वीर पर शिवानी दांडेकर, अनुष्का रंजन और अनुष्का दांडेकर ने भी कमेंट किया है।

PunjabKesari

इससे पहले रिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। वह एक पेड़ के पास खड़ी होकर पोज दे रही हैं और उन्होंने पत्ती पकड़ी हुई है। तस्वीर में रिया ने ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी।काम की बात करें तो रिया की फिल्म 'चेहरे' हाल ही में रिलीज हुई. फिल्म में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, अनु कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News