28 की हुईं सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती, बीते साल एक्टर संग लद्दाख में सेलिब्रेट किया

7/1/2020 3:03:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही रेहा को कई तरह के विवादों का सामना करना पड़ा रहा है। रेहा दो साल से सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं। वहीं रेहा ही एक ऐसी शख्स थी जो आखिरी दिनों में सुशांत के साथ थीं। इसी बीच रेहा आज अपना 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन शायद आज एक्ट्रेस को अपने बर्थडे की इतनी खुशी नहीं होगी,जैसी हर साल हुआ करती थी।

PunjabKesari

इसकी वजह है उस करीबी का चले जाना जिसके साथ बीते साल उन्होंने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया था। अपने 28वें बर्थडे पर रेहा को सुशांत की कमी सबसे ज्यादा खल रही होगी। साल 2019 में रेहा ने  सुशांत के साथ लद्दाख में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। ये वो वक्त था, जब रेहा और सुशांत डेटिंग तो कर रहे थे, लेकिन अपने रिश्ते को दुनिया की नज़रों से छुपाकर रखना चाहते थे।

PunjabKesari

कपल ने अपने लद्दाख वेकेशन की अलग-अलग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं, फिर भी लोगों ने इनकी चोरी पकड़ ली थी। एक बच्चे के सात रेहा और सुशांत ने अलग-अलग तस्वीरें क्लिक करवाई थीं।रात में सुशांत ने रिया के लिए छोटी सी शानदार बर्थेडे पार्टी भी होस्ट की थी।

PunjabKesari

इस पार्टी का एक छोटा सा वीडियो भी रेहा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। केक काटते हुए रेहा बेहद खुश नजर आ रही थीं। वीडियो में रेहा को मिला वो खास तोहफा भी साफ दिख रहा जो सुशांत ने अपनी बर्थडे गर्ल को दिया था। एक्ट्रेस के गले में मौजूद ये डायमंड पेंडेंट रेहा को सुशांत ने गिफ्ट किया था। 

PunjabKesari

बता दें कि रेहा और सुशांत एक हैप्पी कपल थे। दोनों आए दिन डिनर डेट पर देखे जातें थे। जिम भी साथ आना जाना कर रहे थे। लंबे समय से दोनों लिव इन में थे। अक्सर एक साथ हॉलीडेज पर जाया करते थे। फिल्म छिछोरे के हिट होने के बाद सुशांत गर्लफ्रेंड रिया के साथ यूरोप के ट्रिप पर गए थे। लेकिन 14 जून को इनकी लव स्टोरी हमेशा के लिए खत्म हो गई। सुशांत के जाने के बाद रेहा पर तरह तरह के आरोप लग रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Gratitude 🙏 Happy happy to me , so much excitement = tiny glitch in this video ! Ps - I got a new haircut 😅

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on Jul 1, 2019 at 9:38pm PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News