Bollywood Top News: बिग बॉस ओटीटी के घर से बेघर हुईं पायल मलिक, ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हिना खान ने दिखाई हिम्मत

7/1/2024 6:37:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अपनी अपीयरेंस से सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां वह अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका का साथ गए थे। हालांकि, शो के पहले ही हफ्ते में अरमान की पहली पत्नी पायल का एविक्शन हो गया है।  वहीं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी के' जैसे सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस इस गंभीर बीमारी का डटकर सामना कर रही है। हाल ही में एक नए पोस्ट में हिना ने खूब हिम्मत दिखाई है और कैंसर से जूझने वाले अन्य लोगों को भी हौसला दिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

मोनाली ठाकुर के साथ कॉन्सर्ट में बदसलूकी, प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करने पर भड़की सिंगर ने लगाई शख्स की क्लास


मोनाली ठाकुर एक जानी-मानी सिंगर हैं और कई हिट गाने गा चुकी हैं, जिनमें 'ये मोह मोह के धागे', 'सवार लूं' और 'जरा जरा टच मी' जैसे गाने शामिल हैं। हाल ही में सिंगर के साथ एक कॉन्सर्ट में बदसलूकी हुई, जिससे मोनाली ठाकुर भड़क गईं और गुस्से में आकर उन्होंने कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया और बदसलूकी करने वाले शख्स को खूब लताड़ा।

 

'रामायण' का हिस्सा बनकर खुश हैं शिशिर शर्मा 

'एनिमल' के बाद एक्टर रणबीर कपूर जल्द फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग जारी है। यह फिल्म दो पार्ट में बन रही है। 'रामायण' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में भगवान राम (रणबीर कपूर) के गुरु का ऋषि वशिष्ठ का किरदार निभाने वाले को-एक्टर शिशिर शर्मा ने 'रामायण' को लेकर बात की है।

 

पति विवेक दहिया के साथ स्विट्जरलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही दिव्यांका त्रिपाठी
 

'ये है मोहब्बतें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही है। एक्ट्रेस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रही है, जिसमें दिव्यांका काफी एंजॉय कर रही है। 

 

 

मॉल में शॉपिंग..हाथ में बीवी के सैंडल..शादी के बाद सोनाक्षी का यूं ख्याल रख रहे हैं पति जहीर इकबाल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी के बाद पति जहीर इकबाल संग हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। जहीर एक्ट्रेस को अपनी बीवी बनाने के बाद उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं और दोनों खूब कपल्स गोल्स दे रहे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि उनके पति कैसे उनकी हर खुशी का ध्यान रख रहे हैं। उनका ये वीडियो फैंस का खूब दिल जीत रहा है।

 

 ब्रेस्ट कैंसर से डटकर जूझ रही हिना खान ने बढ़ाई बाकी पीड़ितों की हिम्मत
 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी के' जैसे सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए खुद किया था, जिसके बाद उनके फैंस और करीबी उनके लिए काफी चिंतित नजर आए थे। हालांकि, एक्ट्रेस इस गंभीर बीमारी का डटकर सामना कर रही है। हाल ही में एक नए पोस्ट में हिना खान ने खूब हिम्मत दिखाई है और कैंसर से जूझने वाले अन्य लोगों को भी हौसला दिया है।

 

Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर हुईं अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल, फूट-फूटकर रोईं सौतन कृतिका

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अपनी अपीयरेंस से सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां वह अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका का साथ गए थे। हालांकि, शो के पहले ही हफ्ते में अरमान की पहली पत्नी पायल का एविक्शन हो गया है। दर्शकों से वोट न मिलने के बाद 30 जून को पायल मलिक को घर से बेघर कर दिया गया। 

 

T20 World Cup की जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का के नाम लिखा खास पोस्ट 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हर मैच में अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को चियर करती नजर आती हैं और उनकी जीत का खूब जश्न मनाती दिखती है। बीते रविवार टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की जीत पर अनुष्का की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा। भले ही वह मैच के दौरान ग्राउंड में उपस्थित नहीं थीं, लेकिन जीत के बाद उन्होंने तुरंत वीडियो कॉल के जरिए पति विराट से बात की। अब विराट ने अपनी बीवी के नाम एक इमोशनल नोट शेयर करके उन पर प्यार लुटाया है।

 

इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा, बेटे लव ने बताई सच्चाई
 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बाद से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह रोटिन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं, एक्टर के फैंस उनके लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ को लेकर खबर सामने आई है।

 

देश-विदेश में बजा कल्कि 2898 एडी का डंका, महज चार दिनों में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म
 

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी इस मल्टीस्टारर मूवी का डंका बज रहा है। फिल्म को दुनिया के हर कोने से प्यार मिल रहा है। कमाई के मामले में कल्कि 2898 एडी खूब रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने महज चार में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News