हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुए श्रेयस तलपड़े...2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत, पढ़ें बाॅलीवुड की टाॅप 10 खबरें

12/20/2023 8:06:30 PM

मुंबई: क्या आप मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों का मजा लेने से चूक गए हैं? चिंता ना करें बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए आज की टाॅप 10 खबरें लेकर आया है। एक तरफ जहां एक्टर श्रेयस तलपड़े हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। वहीं ऐसी खबरें आई हैं कि कंगना रनौत 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। आइए डालते हैं टाॅप 10 खबरों पर एक नजर..

 

'मेरी जिंदगी एकदम ठीक...हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुए श्रेयस तलपड़े 

बाॅलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि श्रेयस तलपड़े अब हाॅस्पिटल से घर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर की पत्नी दीप्ति ने दी। श्रेयस तलपड़े को 14 दिसंबर की शाम कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति को देखते हुए एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी। तब से श्रेयस तलपड़े अस्पताल में ही भर्ती थे लेकिन अब वह सकुशल घर आ गए हैं। एक्टर के घर आने पर दीप्ति ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया।


'अभी थोड़ा बेहतर हूं' कार्डियक अरेस्‍ट के 5 दिन बाद श्रेयस ने पहली बार की अपनी तबीयत पर बात

 

बाॅलीवुड एक्टर  श्रेयस तलपड़े को 14 दिसंबर को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसके बाद एक्टर की एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई। ऐसे में एक्टर की तबीयत को लेकर फैंस खूब परेशान थे और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। श्रेयस तलपड़े के दोस्त सोहम शाह ने हाल ही एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि  एक्टर की सेहत में सुधार है और सोमवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इतना ही नहीं श्रेयस की पत्नी ने भी एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया था। वहीं अब लगभग 5 दिन बाद श्रेयस तलपड़े ने  खुद अपना हेल्थ अपडेट दे दिया। श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में एक पोर्टल से बातचीत में अपनी हालत बताई और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया।

कंफर्म! 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय काफी चर्चा में है। खबर है कि वह अब लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। वैसे तो लंबे समय से ये चर्चा थी कि वह सांसद बनने के लिए मैदान में उतरेंगी। वहीं रविवार को कंगना ने कुल्लू के शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। इसके बाद से ही कंगना के बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं। इन तमाम खबरों पर अब कंगना के पापा अमरदीप रनौत ने  मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि 2024 में एक्ट्रेस बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेगी। मगर चुनाव कहां से लड़ेगी इसका फैसला पार्टी को करना है।  

 

 

प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल की हुई ऐसी हालत

 

 कहते हैं मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है लेकिन मां बनना इतना आसान भी नहीं होता। प्रेगनेंसी के दौरान औरतों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उल्टी, सिरदर्द, चक्कर, चेहरे पर रैशेज इसके अलावा शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा परेशानी पैरों में सूजन आने की वजह से झेलनी पड़ती है। बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर भी प्रेग्नेंसी की इसी मुश्किल से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी खुद शीतल ठाकुर ने दी। हाल ही में, उन्होंने अपने सूजे हुए पैरों की एक तस्वीर शेयर की, जो हर मां बनने वाली महिला की कॉमन प्रॉब्लम होती है।

 

भारत का नहीं इस रियासत का है पटौदी पैलेस पर लहरा रहा ये झंडा!

 

पटौदी खानदान के नवाब यानि एक्टर सैफ अली खान इन दिनों फैमिली संग वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं। सैफ पत्नी करीना कपूर खान और बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ पटौदी पैलेस में समय बिता रहे हैं।  बेबो ने पटौदी पैलेस से कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में बेबो फैमिली संग साग और मक्की की रोटी का मजा लेती दिखीं। हालांकि एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींच लिया। ये तस्वीर पटौदी पैलेस पर लहरा रहे झंडे की है, जो भारत का नहीं है।

 

'कौन जानता है कि हमारे पास कितना समय है'  स्मृति ईरानी ने मां की तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

जननी जिसे हम प्यारी माँ कहते है। मां जिस तरह अपनी सन्तान से स्नेह रखती है उसके लिए सर्वस्व निस्वार्थ त्याग देती हैं। ऐसा दूसरा उदाहरण इस संसार में मिलना असम्भव हैं। हर शख्स की लाइफ में उसकी मां का बहुत महत्व होता है। हाल ही में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी मां के नाम भावुक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फोटो को पोस्ट करते हुए पैरेंट्स को टाइम देने पर भी जोर दिया।

 

बेटा हो तो ऐसाः सोहेल की पार्टी से मां का हाथ पकड़कर गाड़ी तक छोड़ने आए सलमान



सुपरस्टार सलमान खान अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने स्वीट जेस्चर के लिए भी जाने जाते हैं, फिर वो चाहे उनकी फैमिली के प्रति हो या लोगों के प्रति। वह कई दफा अपने रवैये से लोगों का दिल जीत चुके हैं। इसी बीच सल्लू भाई को बीते मंगलवार भाई सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां वह अपनी मां की खूब केयर करते दिखे। जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों का दिल छू गया और वे एक्टर की एक केयरिंग बेटा होने को लेकर खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

शाहरुख खान की टीम KKR में आया IPL के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी


 
 सुपरस्टार शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के को-ऑनर हैं। टीम आईपीएल 2024 के लिए एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार है। ऐसे में किंग खान की टीम केकेआर ने आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। इस प्लेयर्स के लिए केकेआर फ्रेंचाइजी ने सबसे बड़ी रकम खर्च की है।

 

एयरपोर्ट पर पैपराजी के कैमरों से घिरीं बिपाशा ने आगे होकर छिपाया बेटी का चेहरा



 
एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी 1 साल से ज्यादा वक्त की हो गई हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने उसका चेहरा पूरी तरह पब्लिक के बीच रिवील नहीं किया है। हालांकि, फैंस और पैपराजी देवी की झलक पाने के बेताब रहते हैं। इसी बीच जब बिपाशा बीते दिन अपने पति और बच्ची संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो वह मीडिया के कैमरों के बीच घिर गईं। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी से देवी की फोटो न लेने की अपील करती नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

पत्नी और बेटी के साथ राम चरण ने किए महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन




साउथ कपल राम चरण और उपासना कामिनेनी इसी साल जून में बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था। घर में बेटी का स्वागत कर कपल बेहद खुश है और अब हाल ही में दोनों अपनी लाडली संग महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें  और वीडियोज खूब वायरल हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News