प्रीति जिंटा ने बांद्रा में खरीदी आलीशान प्रॉपर्टी, एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

10/26/2023 4:07:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। ऐसे में एल्विश ने अनजान लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हाल ही में मुंबई के पॉर्श इलाके बांद्रा में नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..


 

'बिग बॉस OTT 2' विनर एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज

 
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। ऐसे में एल्विश ने अनजान लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

MAMI की ओपनिंग नाइट से पहले मुंबई के लिए रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा 

मोस्ट अवेटेड Jio MAMI फिल्म महोत्सव शुक्रवार को मुंबई में शुरू होने वाला है। ओपनिंग इवेंट नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिनेमा के जादू का जश्न मनाने के लिए कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। MAMI की चेयरपर्सन प्रियंका चोपड़ा भी इवेंट में शिरकत करेंगी और वह वहां पहुंचने के लिए लंदन से भारत की ओर रवाना हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

 

खान स्टार्स पर कंगना रनौत का बड़ा बयान

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस के प्रमोशन में बिजी कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान खान स्टार्स पर बयान दिया, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। तो आइए जानते हैं कंगना रनौत ने इंटरव्यू में क्या कहा।

 

हाथों में कलीरे और चूड़ा पहन खिलखिला उठीं परिणीति

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। कपल की शादी को पूरे 33 दिन हो चुके हैं और अब तक भी वह अपनी वेडिंग फोटोज को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने  अपनी चूड़ा सेरेमनी की कुछ अनसीन फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं।

 


श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंची कंगना
 
एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म कल रिलीज हो रही हैं। इससे पहले कंगना जमकर अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुड़ी हुई हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में बॉलीवुड क्वीन श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंची, जहां से उन्होंने कई खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

 

प्रीति जिंटा ने मुंबई के बांद्रा में खरीदी आलीशान प्रॉपर्टी 


एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही पर्दे से दूर हो चुकी हैं और पति संग विदेश में जा बसी है, लेकिन आज भी उनका दिल इंडिया के लिए धड़कता है। एक्ट्रेस अक्सर खास मौकों पर अपने पति और बच्चों संग अपने देश आती रहती हैं। अब हाल ही में प्रीति ने मुंबई के पॉर्श इलाके बांद्रा में नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं।

 

सलमान खान की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने खरीदी चमचमाती रेंज रोवर 

देश में इन दिनों जब फेस्टिव सीजन चल रहा है, तो ऐसे में सेलिब्रेटीज अपने घर नई गाड़िया ला रहे हैं। इसी बीच दशहरे के अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी एक नई लग्जरी कार खरीदी है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी शानदार कार के साथ क्लिक किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 5 साल बाद सामने आया रणवीर-दीपिका का वेडिंग वीडियो 
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पूरे 5 साल हो गए हैं और कपल के बीच इन पांच सालों में हमेशा जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है। कपल की शादी साल 2018 में धूमधाम से हुई थी, लेकिन अब तक उनकी शादी की वीडियो सामने नहीं आई थी। लंबे समय बाद अब हाल ही में दीपवीर ने करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण के नए सीजन में अपनी वेडिंग वीडियो की झलक दिखा दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस दीपवीर की इस वेडिंग वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News