प्रियंका के जेठ-जेठानी का हुआ तलाक, India VS Bharat विवाद के बीच अक्षय का बड़ा फैसला..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

9/7/2023 5:25:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी यानी हॉलीवुड के फेमस सिंगर जोई जोनास और एक्ट्रेस सोफी टर्नर के रास्ते अलग हो गए हैं। इस बात की पुष्टि सोफी ने खुद ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए की है। हालांकि, अलगाव का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। वहीं, इस वक्त देश में इंडिया का नाम बदलकर भारत करने का मुद्दा गर्माया हुआ है। इसी विवाद के बीच अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एक्टर ने देश का नाम बदलने के विवाद के बीच अपनी मूवी का नाम बदल दिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी का हुआ तलाक 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी यानी हॉलीवुड के फेमस सिंगर जोई जोनास और एक्ट्रेस सोफी टर्नर के रास्ते अलग हो गए हैं। जी हां, सही सुना आपने..सोफी टर्नर और जोई का तलाक हो गया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए की है। हालांकि, अलगाव का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। इस खबर से सोफी और जोई के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

 

बाबिल खान की 'फ्राइडे नाइट प्लान' देख खुश हुईं मां सुतापा सिकदर 
 

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बाद उनके बड़े बेटे बाबिल खान एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम चमका रहे हैं। बाबिल ने अपने पिता के निधन के बाद फिल्म 'कला' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। फिल्म में बाबिल के अभिनय को खूब सराहा गया। वहीं अब हाल ही में उनकी दूसरी फिल्म फ्राइडे नाइट प्लान ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच सुतापा सिकदर ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

पत्नी मीरा के बर्थडे रोमांटिक हुए शाहिद कपूर 

एक्टर शाहिद कपूर की लेडी लव मीरा राजपूत का आज बर्थडे है। 7 सितंबर को मीरा पूरे 29 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और फैमिली की तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं उनके पति शाहिद ने भी अपने दिल की रानी पर खूब प्यार लुटाया है। एक्टर ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर मीरा को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस शाहिद के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

जन्माष्टमी पर विक्की कौशल ने बाल गोपाल के साथ शेयर की तस्वीरें 
 

देश भर में आज धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मंदिरों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। लोग अपने नन्हें बच्चों को कृष्णा की तरह सजाकर जन्माष्टमी मना रहे हैं और एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने नन्हें कन्हैया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

 

नयनतारा ने बच्चों के साथ मनाई पहली कृष्ण जन्माष्टमी
 

7 सितंबर को देश भर में खूब धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है। आम लोगों के साथ ही सेलिब्रेटीज भी उत्साहपूर्वक इस पर्व को एंजॉय कर रहे हैं। स्टार्स अपने बच्चों को कान्हा बनाकर जन्माष्टमी मना रहे हैं। एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने जुड़वा बच्चों संग पहली कृष्ण जन्माष्टमी मनाई, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

शरारा सूट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दिव्या खोसला


एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को एथनिक लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

अनुपम खेर ने शुरू की करियर की 540वीं फिल्म की शूटिंग 

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। 68 साल के एक्टर ने इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं, जिसमें उन्होंने हमेशा अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। अब तक एक्टर 539 फिल्म इंडस्ट्री को दे चुके हैं और अब उन्होंने अपनी 540वीं फिल्म 'कैलोरी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने फिल्म में होने वाला अपना लुक भी शेयर किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 

India VS Bharat विवाद के बीच अक्षय कुमार ने बदला फिल्म 'मिशन रानीगंज' का नाम

इस वक्त देश में इंडिया का नाम बदलकर भारत करने का मुद्दा गर्माया हुआ है। जहां कई लोग इस प्रस्ताव की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं लोग इस पर अपनी सहमति जता रहे हैं। अधिकतर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज मोदी सरकार के इस फैसले का सपोर्ट करते दिख रहे हैं। इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एक्टर ने देश का नाम बदलने के विवाद के बीच अपनी मूवी का नाम बदल दिया है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News