सीमा देव का लंबी बीमारी के बाद निधन,  चंद्रयान-3 पर बनेगी की फिल्म..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

8/25/2023 5:54:56 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस काफी समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। वहीं, चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बीच मिशन मंगल फिल्म बनाने वाले निर्देशक जगन शक्ति ने कहा है कि वो चंद्रयान 3 की कामयाबी को पर्दे पर दिखाएंगे। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...


 

रकुल प्रीत सिंह ने खरीदी नई मर्सिडीज बेंज मेबैक जीएलएस कार 

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने दम पर अच्छी पहचान बनाई है, बल्कि कई लग्जरी चीजों पर भी इन्वेस्ट किया है। अब हाल ही में रकुल ने एक बेशकीमती कार खरीदी है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। नई कार के साथ एक्ट्रेस के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।  

 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से खुश अमिताभ ने लिखी कविता

अब चंदा मामा हमसे दूर नहीं..भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। बुधवार शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सक्सेसफुल लैंडिंग की। इस दौरान हर भारतीय के चेहरे पर गर्व और खुशी एक साथ देखने को मिली। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी इस ऐतिहासिक पल को खूब एंजॉय करते दिखे। इसी बीच बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए सलाम करते हुए एक कविता पढ़ी।

 

दिग्गज एक्ट्रेस सीमा देव का लंबी बीमारी के बाद निधन 


मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस काफी समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। मौत से जिंदगी की लंबी लड़ाई के बाद 24 अगस्त को सीमा इस दुनिया से अलविदा कह गईं।

 

चंद्रयान 3 की मून पर लैंडिंग का सामंथा से लेकर अल्लू अर्जुन ने मनाया जश्न


23 अगस्त को भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा पर लैंड कर चुका है। यह भारत के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जिसका जश्न पूरा देश मनाता दिखा। देश के लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इसपर खुशी मनाते हुए वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते नजर आए और सोशल मीडिया पर  अपने इमोशन शेयर करते दिखे। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर सामंथा रुथ प्रभु ने चंद्रयान की लैंडिंग पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है।

 

 केके की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी तमारा का Heartfelt पोस्ट

आज भी यकीन नहीं होता कि अपनी मनमोहक आवाज से दिलों की तार छेड़ने मशहूर सिंगर केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। बॉलीवुड सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ का पिछले साल 31 मई को निधन हो गया था। अगर आज वह जिंदा होते तो अपना 55वां बर्थडे मनाते। ऐसे में सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी तमारा ने एक बेहद इमोशनल पोस्‍ट लिखा है, जिसे पढ़कर हर किसी का दिल पिघल रहा है।

 

व्हाइट सूट में स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं सारा अली खान


एक्ट्रेस सारा अली खान बोल्ड लुक्स से ज्यादा अपनी सादगी से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। फैंस को सारा का एथनिक लुक हमेशा पसंद आता है। हाल ही में पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान को मुंबई के जुहू में डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

आखिरी सफर पर एक्ट्रेसः घर से निकली सीमा देव की अर्थी 

हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का आज निधन हो गया। वह 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। दिग्गज एक्ट्रेस के निधन से उनके करीबियों और फैंस को बड़ा झटका लगा। वहीं, अब सीमा देव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनकी अर्थी अंतिम यात्रा के लिए घर से निकल पडी़ हैं। इंडस्ट्री से कई सितारे और करीबी दिवंगत के अंतिम संस्कार पर शामिल हुए। 

 

'गदर 2' के डायरेक्टर और एक्टर ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात


सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 सिनेमाघरों में खूब कमाल दिखा रही है। रिलीज के 13 दिन बाद भी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच फिल्म की सक्सेस एंजॉय कर रही टीम ने लखनऊ पहुंच सीएम योगी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

'मिशन मंगल' के डायरेक्टर ने किया चंद्रयान-3 पर फिल्म बनाने का ऐलान

पूरा देश इस वक्त चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मना रहा है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक सोशल मीडिया के जरिए चंद्रयान की लैंडिंग की खुशी मना रहे हैं। इसरो की इस कामयाबी को अब फिल्ममेकर्स ने बड़े पर्दे पर दिखाने की इच्छा जताई है। हाल ही में मिशन मंगल फिल्म बनाने वाले निर्देशक जगन शक्ति ने कहा है कि वो चंद्रयान 3 की कामयाबी को पर्दे पर दिखाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News