सद्गुरू ने देखी अक्षय कुमार की OMG 2, डुकाटी इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर बने रणवीर सिंह..पढें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

8/9/2023 5:57:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर सुर्खियों में है। वहीं, एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच बीते सोमवार उन्होंने सद्गुरु के लिए ओएमजी 2 की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की, जिसके बाद उन्होंने फिल्म की तारीफ की। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता एंजॉय कर रहे एक्टर रणवीर सिंह को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। मशहूर लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

सद्गुरू ने देखी अक्षय कुमार की OMG 2

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि, फिल्म का टीजर और ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच बीते सोमवार उन्होंने सद्गुरु के लिए ओएमजी 2 की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की। मूवी देखने के बाद सद्गुरु ने सोशल मीडिया पर ओएमजी 2 की तारीफ भी की है।

 

ग्रीन कलर की शॉर्ट फ्रिल ड्रेस में शहनाज ने मुंबई की सड़कों पर दिखाया बोल्ड अंदाज


शहनाज गिल..ग्लैमर इंडस्ट्री का वो नाम जिसे आज कौन नहीं जानता। बिग बॉस 13 में अपने सफल करियर की शुरुआत करने के बाद पंजाब की कैटरीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हमेशा ही अपनी परफॉर्मेंस और अंदाज से फैंस की दिल जीता है। आज एक्ट्रेस की न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि रियल लाइफ में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनके हर अंदाज को खूब पसंद करती है। अब बीते सोमवार में इस हसीना को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

मॉम-टू-बी स्वरा ने होने वाले बच्चे के लिए तैयार करवाया पालना 

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही पति फहाद अहमद के बच्चे की मां बनेंगी। अपने हर पल को खास बनाते हुए एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वहीं, मॉम-टू-बी स्वरा ने अपने होने वाले बच्चे की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग अपने बच्चे के लिए पालना खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

गंगा में डुबकी लगाने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता

इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भले आज बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह खुद से जुड़े अपडेट फैंस का साथ अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में तनुश्री ने गंगा में डुबकी लगाने वाला एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद वह ट्रोल होने लग गईं।

गिरते फोटोग्राफर को अभिषेक ने तुरंत दिया सहारा, चोटिल महिला पैप के लिए जैकलीन ने यूं दिखाई हमदर्दी
 
बॉलीवुड स्टार्स आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी वह अपने स्वीट जेस्चर के लिए खूब सराहे जाते हैं तो कभी छोटी सी गलते के लिए ट्रोलर्स के निशाने आ जाते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने हंबल नेचर से सबका दिल जीत लिया। दोनों स्टार्स के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा ने अपने पिता को गिफ्ट की ब्रैंड न्यू कार 
 
यूं तो पेरेंट्स अपने बच्चों को तोहफे देकर खुश करते रहते हैं, लेकिन वो एक अलग ही फीलिंग होती है जब बच्चे अपने पेरेंट्स को सरप्राइज दें। खासकर तब जब बच्चा अपनी मेहनत की कमाई से पेरेंट्स तो तोहफा दे तो उनका सीना 56 इंच चौड़ा हो जाता है। हाल ही में 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने भी अपने पिता को ऐसा ही फील करवाया है। एक्ट्रेस ने अपने पिता को एक न्यू ब्रैंड चमचमाती कार गिफ्ट की है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

डुकाटी इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर बने रणवीर सिंह

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीजिंग के बाद एक्टर रणवीर सिंह की तरक्कियों पर हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच रणवीर को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। मशहूर लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

 

ब्रेस्ट कैंसर के चलते इस तमिल एक्ट्रेस की 42 की उम्र में मौत

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्ट्रेस सिंधु का निधन हो गया है। एक्ट्रेस कुछ सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और आखिरकार 7 अगस्त को 42 साल की उम्र वह दुनिया को अलविदा कह गईं। 

 

मीडिया के कैमरों से परेशान कोरियोग्राफर गीता का छलका दर्द

सेलिब्रिटीज की लाइफ में पर्सनल स्पेस नाम की कोई चीज नहीं होती। कई बार न चाहते हुए भी वह मीडिया के कैमरे में कैप्चर हो जाते हैं और उनकी छोटी-बड़ी बात तुरंत पब्लिक न्यूज बन जाती है। ऐसे में स्टार्स को कई बार ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ जाता है। हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर गीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती हैं कि जब सेलेब्स कैमरा को इग्नोर करते हैं तो उन्हे काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News