रवीना टंडन ने बच्चों को बताई पुराने रिलेशनशिप की सचाई, कहा-''आज नहीं तो कल उन्हें पता चलना ही था''
10/1/2023 4:18:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रवीना टंडन गुजरे जमाने की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। एक जमाना था जब बी-टाउन की गलियारों में अक्षय कुमार और रवीना के अफेयर के खूब चर्चे थे। हालांकि, दोनों के अचानक ब्रेकअप की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद अनिल थडानी के बाद शादी करके रवीना ने अपना घर बसा लिया। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने बच्चों से कुछ भी नहीं छुपाया है।
रवीना टंडन ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे बच्चों को मेरे पास्ट रिलेशनशिप के बारे में सब पता है। मैंने उनसे कुछ भी नहीं छुपाया है। आज नहीं तो कल उन्हें ये पता चलना ही था। उस जमाने में जिस तरह की हमारी मीडिया हुआ करती थी, हो सकता था कि वह इससे भी बदतर कुछ पढ़ते।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'पहले और अब की मीडिया में बहुत अंतर आ चुका है। पहले येलो जर्नलिज्म बहुत हुआ करता था। उस जमाने में बिना किसी सबूत के मीडिया कुछ भी लिख देती थी। जो सेलेब्स एडिटर्स की चापलूसी करते थे, मीडिया उनके बारे में अच्छा लिखा करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब सोशल मीडिया की वजह से सारी सच्चाई दुनिया के सामने हैं। 90 दशक की मैगजीन्स में मेरे बारे में काफी कुछ गलत लिखा जा चुका है। मैंने कई बार इसपर सवाल भी उठाया है।'
वहीं रवीना टंडन की लव लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस काफी लंबे समय तक एक्टर अक्षय कुमार को डेट कर चुकी हैं। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। लाइफ में शिल्पा शेट्टी की एंट्री के बाद अक्षय ने रवीना से रिश्ता खत्म कर लिया था। एक्टर से मिले धोखे के बाद रवीना बुरी तरह से टूट गई थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

घर में बरकत और समृद्धि की निशानी मानी जाती है तिजोरी में रखी ये एक चीज

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, कांग्रेस शुरु करेगी परिवर्तन यात्रा; अजय राय ने समझाया प्लान

आज का राशिफल 6 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Baghpat News: रसगुल्ला व पनीर की सब्जी से हुई बारातियों की तबीयत खराब, दूल्हा समेत 50 अस्पताल में भर्ती