रणवीर सिंह ने फोटो शेयर कर खुद को बताया ''चिकना'', देखें नया Look

10/30/2019 12:44:56 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर को लेकर खबरें हैं कि वह बहुत जल्द 'जयेशभाई जोरदार' में भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।दरअसल इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह ने बिना मूंछों वाली अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में उनका लुक माना जा रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने खुद को 'ऐ चिकने' बताया।
PunjabKesari
खबरों की मानें तो फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स तले किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर करेंगे।
PunjabKesari
रणवीर इस फिल्म के लिए अपने गुजराती दोस्तों से मिल रहे हैं और उनके हाव भाव के साथ साथ गुजराती लहजे में हिंदी बोलने का अभ्यास भी कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News