रणवीर सिंह की क्रिकेटर्स संग सैल्फी, यूजर्स बोले ''भाई कभी ढंग के कपड़े भी पहन लिया करो''

6/18/2019 2:16:49 PM

मुंबई: रविवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स मैनचेस्टर पहुंचे हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर रणवीर सिंह तक शामिल हैं। रणवीर पूरे मैच की जान रहे। उनकी एनर्जी, बिंदास स्टाइल, बेफ्रिके अंदाज ने मजमा लूट लिया। मैच के दौरान ली गई हर फोटो की चर्चा हो रही है।

 

PunjabKesari

 

वह चाहे टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरभ गांगुली संग सेल्फी हो या हार्दिक पांड्या संग ली गई फोटो। फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। क्रिकेटर्स संग ली गई तस्वीरें रणवीर ने अपने इंस्टा पर भी शेयर की है।

 

PunjabKesari

 

हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, सौरभ गांगुली, सचिन तेंदुलकर, के एल राहुल और हार्दिक पांड्या संग रणवीर सिंह की कूल सेल्फी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा रणवीर सिंह विराट कोहली और शिखर धवन संग भी मस्ती करते नजर आए। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों इंग्लैड में अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी के चलते वो लंदन में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें दीपिका पादुकोण भी उनके साथ नजर आएंगी।

 

PunjabKesari

 

दीपिका उनकी पत्नी का किरदार अदा करेंगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म 83 में शादी के बाद पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में नजर आए थे।

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News