दीपिका-रणवीर की शादी से कुछ दिन पहले होगी खास पूजा

8/25/2018 11:44:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 20 नवंबर को इटली में शादी करने वाले हैं। इस ड्रीम वेड‍िंग में सिर्फ 30 मेहमान को न्यौता दिया गया है। हाल ही में अब दोनों की शादी को लेकर एक खास खबर सामने आई है। खबर है कि दोनों की शादी के 10 दिन पहले एक बड़ी पूजा का आयोजन होगा।

 

PunjabKesari,Ranveer Singh Image,Deepika Padukone Image,रणवीर सिंह इमेज, दीपिका पादुकोण इमेज

 

रणवीर और दीपिका शादी के पहले हफ्ते बैंगलोर के लिए रवाना होकर शादी के पहले की इस बड़ी पूजा का हिस्सा होंगे। इस पूजा का नाम नंदी पूजा है और ये दीपिका के बैंगलोर वाले घर पर आयोजित की जाएगी। दीपिका की मां उज्जवला ने बैंगलोर के प्रसिद्ध नंदी मंदिर में पंडितों से इस बारे में बात कर के बुकिंग कर ली है। पूजा दीपिका और रणवीर की मौजूदगी में ही होगी। 

 

PunjabKesari,Ranveer Singh Photo,Deepika Padukone Photo,रणवीर सिंह फोटो, दीपिका पादुकोण फोटो

 

इससे पहले खबरें आईं थी कि दीप‍िका अपनी शादी को प्राइवेट बनाना चाहती है। कहा जा रहा है कि उन्होंने शादी में इनवाइट मेहमानों को मोबाइल, कैमरे नहीं लाने की र‍िक्वेस्ट की है। वो नहीं चाहती शादी में आए परिवार के सदस्य उनकी तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर शेयर करें।

 

PunjabKesari,Ranveer Singh Image,Deepika Padukone Image,रणवीर सिंह इमेज, दीपिका पादुकोण इमेज

 

इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें बाहर लीक नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 

PunjabKesari,Ranveer Singh Photo,Deepika Padukone Photo,रणवीर सिंह फोटो, दीपिका पादुकोण फोटो

 

दोनों ने शादी के लिए इटली में 'लेक कोमो' का वेन्यू फाइनल किया है। इटली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड र‍िसेप्शन रखा जाएगा। हालांकि दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है।    

 

PunjabKesari,Ranveer Singh Hd Image,Deepika Padukone Hd  Image,रणवीर सिंह इमेज, दीपिका पादुकोण इमेज

 

बता दें कि रणवीर और दीपिका में नजदीकियां फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में भी साथ दिखाई दी है। आखिरी बार ये दोनों जनवरी में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में दिखाई दिए थे। अब फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News