Video: 'कॉफी विद करण' में अनुष्का-करीना को लेकर रणवीर ने दिया था आपत्तिजनक बयान

1/12/2019 6:11:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' का हाल ही में पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर सिंह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर ने अनुष्का पर अश्लील टिप्पणी कर दी। जिसके बाद अब रणवीर सिंह को ट्रोल किया जा रहा है।      

PunjabKesari

सालों बाद वायरल हुए इस वीडियो में रणवीर अनुष्का के प्राइवेट पार्ट्स पर अश्लील कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कमेंट सुनकर अनुष्का कुछ समय के लिए चुप हो जाती हैं और कोई रिएक्शन नहीं दे पाती हैं। उनके इस कमेंट पर करण हंसने लगते हैं और कुछ देर बाद अनुष्का रणवीर को मारने लगती हैं और कहती हैं मुझसे इस तरह से बात मत करो। 

PunjabKesari

करीना पर भी किया अश्लील कमेंट 

रणवीर सिंह ने इसी एपिसोड में करीना पर भी आपत्तिजनक बयान दिया था। दरअसल, शो के होस्ट करण जौहर से उनकी अफेयर हिस्ट्री के बारे में पूछते हैं।

 

 

इस पर रणवीर करीना से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताते हैं कि मैं और करीना एक ही क्लब में जाया करते थे। वहां करीना को स्विम करते देख ही बच्चे रणवीर के अंदर का लड़का जाग गया।

 

रणवीर के इस बयान पर खुद करन ने भी कहा था कि 'करीना मेरी बहन जैसी है, तुम्हारी ऐसी बातों से मैं नाराज भी हो सकता हूं। वहीं, अनुष्का शर्मा भी ये सुनकर सुन्न रह गई थीं। 

PunjabKesari

बता दें कि करण का 'कॉफी विद करण' चैट शो काफी पॉपुलर है। हर स्टार इस शो में एक बार तो जरूर आना चाहता है। करण की यह खासियत है कि बड़े स्टार्स भी अपने गहरे राज बड़ी आसानी से नेशनल टीवी पर बोल जाते हैं। फैंस को भी इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है।

     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News