आरके स्टूडियो बिकने पर छलका रणधीर कपूर का दर्द, कहा- ''मजबूरी में इसको बेचा''

5/5/2019 6:27:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राज कपूर ने 70 साल पहले आरके स्टूडियो बनवाया था। इसके लिए उन्हें कर्ज तक लेना पड़ा गया था। अब आरके स्टूडियो को रियलिटी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदने की घोषणा की है।

PunjabKesari, रणधीर कपूर इमेज, रणधीर कपूर फोटो, रणधीर कपूर पिक्चर

ये कंपनी इस जमीन पर लग्जरी फ्लैट बनाएगी। अब हाल ही में आरके स्टूडियो बिकने के बाद रणधीर कपूर का बयान सामने आया है।

PunjabKesari, रणधीर कपूर इमेज, रणधीर कपूर फोटो, रणधीर कपूर पिक्चर

एक इटंरव्यू में रणधीर ने बातचीत के दौरान बताया कि हम लोगों ने 6-7 महीने पहले ही बेच दिया था। यह फैसला हम लोग बहुत पहले ले चुके थे। बेशक इस स्टूडियो से हम लोग जुड़े हुए हैं लेकिन मजबूरी में इसको बेचा जा रहा है। हमने काफी कोशिश की लेकिन मैनेज नहीं हो पा रहा था। मेरे पिता समय के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करते थे। वह हमेशा कहते थे शो हमेशा ऑन रहेगा। हम लोगों ने बिल्कुल वैसा ही किया जब बात आरके स्टूडियो की आई। हम लोगों का इससे भावनात्मक जुड़ाव है। इसे हमारे पिता ने बनवाया था लेकिन इसे बेचना समय की जरूरत थी।

PunjabKesari, रणधीर कपूर इमेज, रणधीर कपूर फोटो, रणधीर कपूर पिक्चर

बता दें कि 70 साल पुराने ऐतिहासिक आरके स्टूडियो को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया। लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था। साथ ही पिछले साल 16 सितंबर को इस स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी। इसके बाद से तो स्टूडियो को फिल्म मेकर्स ने लेना बंद कर दिया। इस स्टूडियो को आजादी के ठीक एक साल बाद 1948 में शुरू किया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News