महादेव बेटिंग ऐप केस में फंसे रणबीर कपूर ने पैपराजी पर निकाला गुस्सा, बोले- बाहर जाओ..

10/6/2023 3:03:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों महादेव बेटिंग ऐप मामले में नाम सामने आने के बाद से चर्चा में हैं। मामले की जांच में ईडी ने उन्हें समन भेजा था और 6 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन एक्टर ने 2 हफ्ते का समय मांगा है। इन सबके बीच हाल ही में रणबीर को मीडिया के बीच स्पॉट किया गया, जहां वह फोटोग्राफर्स पर गुस्साते दिखे। एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर को मुंबई के किसी क्लिनिक के अंदर जाते देखा जा सकता है। इस दौरान जब पैपराजी उनका नाम लेकर उन्हें बुलाते हैं तो एक्टर उन्हें पूरी तरह से इग्नोर करते हैं और गुस्से में कहते हैं  'अंदर मत आओ, बाहर जाओ।' इसके बाद वह आगे चले जाते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वहीं अब सोशल मीडिया पर रणबीर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर इस जेस्चर के लिए एक्टर को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

बता दें, महादेव बेटिंग ऐप मामले में सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं, उनके अलावा हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी ईडी का राडार पर हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News