दीपिका-रणबीर की तबियत हुई खराब, फैशन शो किया कैंसिल!

4/8/2018 7:14:51 PM

मुंबईः रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बुरी खबर है। यह दोनों स्टार्स 3 साल बाद एक साथ नजर आने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और दीपिका के एक साथ न आने की वजह उनकी तबीयत का बिगड़ना है।

|बता दें इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के फैंस यह सुनकर बेहद खुश हो गए थे फिल्म तमाशा में आखिरी बार नजर आईं ये जोड़ी एक बार फिर साथ दिखने वाली है। लेकिन किसी फिल्म में नहीं बल्कि इस साल 9 अप्रैल को मिजवान फैशन शो में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के लिए रैंप पर चलना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब दोनो ही स्टार्स इस फैशन शो में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, 9 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मिजवान फ़ैशन शो को एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह रणबीर और दीपिका दोनों ही बीमार हो गए हैं।

शो के ऑर्गनाइजर ने इस बात की पुष्टि करके हुए बताया कि दोनों की तबीयत खराब होने की वजह से फैशन शो की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। उनके ठीक होते ही जल्द ही नई डेट की अनाउंसमेंट होगी।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिल्म तमाशा के बाद से किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। ये पहली बार था जब एक्स कपल ने अपने फेवरेट मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए एक साथ रैंपवॉक करने के लिए हामी भरी थी जो 9 अप्रैल को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होना था। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें रणबीर दीपिका को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आए और फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के गाने की लाइने गा रहे थे। भले ही अब दोनों एक साथ न हो लेकिन फैंस को आज भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद आती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News