परिवारवालों ने रणबीर-आलिया के रिश्ते को दी हरी झंडी, क्या जल्द बनेंगी मिसेज कपूर?

12/17/2018 1:02:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल, रणबीर ने आल‍िया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर ल‍िया है।

PunjabKesari, कपूर फैमिली इमेज, रणबीर कपूर इमेज, आलिया भट्ट इमेज, व्हाट्सएप ग्रुप इमेज, शादी इमेज,

जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। रणवीर द्वारा उठाए इस कदम के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वो आलिया से बेहद मोहब्बत करते हैं। आल‍िया की फैमिली ग्रुप में एंट्री ये साफ इशारा कर रही है कि जल्द दोनों के र‍िश्ते को नया मुकाम म‍िलने वाला है। 

PunjabKesari, कपूर फैमिली इमेज, रणबीर कपूर इमेज, आलिया भट्ट इमेज, व्हाट्सएप ग्रुप इमेज, शादी इमेज,


रणबीर-आलिया के रिश्ते पर बोले महेश भट्ट

इस इंटरव्यू के दौरान महेश ने कहा कि जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि क्या वे शादी नाम के किसी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं। जो एक ऐसी संस्था है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में भी सवाल किए जाते हैं।

PunjabKesari, कपूर फैमिली इमेज, रणबीर कपूर इमेज, आलिया भट्ट इमेज, व्हाट्सएप ग्रुप इमेज, शादी इमेज,

ये तो उन्हें खुद ही सोचना होगा मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वे किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढाएंगे। महेश ने आलिया की शादी को लेकर कहा कि जिंदगी को अपने नियमों के मुताबिक जिया जाना चाहिए। चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं कि कल हमारे लिए क्या उपहार लेकर आ रहा है। इस बयान को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि महेश ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है।

PunjabKesari, कपूर फैमिली इमेज, रणबीर कपूर इमेज, आलिया भट्ट इमेज, व्हाट्सएप ग्रुप इमेज, शादी इमेज,


शादी की उड़ी थी खबरें

रणबीर और आलिया को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल,  ऋषि इन दिनों  न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबरों के मुताबिक रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि कॉफी विद करण में आलिया ने रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।

PunjabKesari, कपूर फैमिली इमेज, रणबीर कपूर इमेज, आलिया भट्ट इमेज, व्हाट्सएप ग्रुप इमेज, शादी इमेज,

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म 'कलंक' के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News