ननद करीना-करिश्मा के सामने पति संग रोमांटिक हुईं आलिया, रणबीर को बाहों में लिए पोज देती दिखी मिसेज कपूर

11/3/2023 4:36:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का 2 नवंबर को शाहरुख खान ने 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।  शाहरुख के 58वें बर्थडे पर बी-टाउन में शानदार पार्टी होस्ट की गई, जिसमें तमाम बॉलीवुड स्टार्स नजर आए। यहां से अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रोमांटिक और शानदार तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में रणबीर-आलिया के अलावा करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, नव्या नवेली नंदा, शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वायरल हो रही इस तस्वीर में आलिया रणबीर को अपनी बाहों में भरें दिख रही हैं। वहीं बाकी हसीनाएं उनके पास खड़ी होकर पोज दे रही हैं। लुक की बात करें तो  रणबीर ने ब्लैक पैंट पर व्हाइट शर्ट में हैंडसम दिख रहे हैं।

PunjabKesari

 

वहीं आलिया ब्लैक वन-पीस मिनी ड्रेस में हाॅट लग रही हैं। रिश्ते में रणबीर कपूर की साली शाहीन ने पर्पल कलर ड्रेस पहनी हुई है। वहीं करिश्मा ने ब्लैक सीक्वेंस ड्रेस तो वहीं करीना कपूर को साटिन की व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में देखा जा रहा है। नव्या ने ब्लैक रंग की वन-शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन बंधे थे। 6 नवंबर, 2022 को आलिया ने अपने पहले बच्चे राह कपूर को जन्म दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News