कंधे पर गमछा और ..ब्लैक कुर्ता पजामा..नंगे पांव सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राम चरण, एक्टर के अंदाज से इंप्रेस हुए फैंस

10/4/2023 10:28:18 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ एक्टर राम चरण ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर फैंस के बीच एक अलग ही पहचान बनाई है। न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि वह अपने स्वीट जेस्चर के लिए भी हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। लोग एक्टर की एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। इसी बीच बीते मंगलवार राम चरण को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीतते नजर आए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम चरण नंगे पांव दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

PunjabKesari

माथे पर तिलक, कंधे पर गमछा और ब्लैक कुर्ता पजामा में एक्टर का जबरदस्त लुक देखने को मिला।

PunjabKesari

इस दौरान एक्टर दोनों हाथ जोड़ फैंस को नमस्ते करते दिखे। अब फैंस को एक्टर का ये अंदाज खूब भा रहा है।

 PunjabKesari

 


मालूम हो, यह पहली बार नहीं है, जब राम चरण नंगे पांव दिखे हों। इससे पहले ऑस्कर अवॉर्ड में जाने से पहले भी रामचरण नंगे पांव दिखाई दिए थे। एक बार गेटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर भी इसी अवतार में देखा जा चुका है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News