'जैसे ही शॉर्टकट लिया, एक बड़ा पत्थर गिरा..हिमाचल के लैंड स्लाइड में मरते-मरते बचे एक्टर राकेश बेदी, सुनाया डरावना किस्सा

8/23/2023 11:23:28 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हालात काफी भयावह बने हुए हैं। बाढ़ के चलते कई लोगों की जान चली गई है, लोग से बेघर हो गए हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसी बीच टीवी के जाने माने एक्टर राकेश बेदी  एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह भी हिमाचल की बाढ़ में फंस गए थे।

PunjabKesari

 

राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर खुलासा किया कि वह कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश की लैंड स्लाइड में फंस गए थे। वीडियो में उन्होंने कहा, "आपने सुना होगा कि कैसे शिमला, हिमाचल प्रदेश सभी भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हैं। इतने बड़े पहाड़ भारी मात्रा में नीचे आ रहे हैं। सड़कें और गलियां सब ठप हैं, बहुत सारी गाड़ियां पहाड़ों में फंस गए हैं। मैं दो सप्ताह पहले सोलन गया था, हम लौट रहे थे तो हमें बताया गया कि रास्ता लैंड स्लाइड के कारण बंद हो गया है और हमें शॉर्टकट लेना चाहिए"।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

उन्होंने आगे बताया, "जब हमने शॉर्टकट लिया, तो हमारे ठीक सामने एक बड़ा पत्थर गिरा। भगवान का शुक्र है कि वह हमारी कार पर नहीं गिरा, नहीं तो मैं भी गिर जाता। गाड़ी से उतरकर जब मैंने उस पत्थर को हटाने की कोशिश की तो वह मेरी उंगली में चोट लग गई। मेरी उंगली में बहुत चोट लग गई और उंगली का आधा हिस्सा लटक गया था। हालांकि अब उनकी ये चोट काफी हद तक ठीक हो गई है।

बता दें, राकेश बेदी टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने बीते दिनों रिलीज हुई सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके में काम किया था। इसके अलावा वह हाल ही में सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 में भी नजर आए। राकेश इन दिनों टीवी पर मशहूर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं में भी नजर आ रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News