अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव समेत ये खिलाड़ी मिलकर खेलेंगे ‘लूडो’

12/27/2019 9:20:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीमः मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। पहले खबरें आ रही थी अनुराग बासु बहुत जल्द फिल्म लेकर आने वाले हैं। लेकिन तब उनकी इस फिल्म का नाम फाइनल नही हुआ था। अब फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि अनुराग बासु की अपकमिंग मूवी का नाम फाइनल हो गया है। इसका टाइटल 'लूडो' रखा गया है। टी-सीरीज और अनुराग बासु की ये मूवी 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।'
PunjabKesari
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे उम्दा कलाकार नज़र आएंगे।
PunjabKesari
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है, 'अनुराग बासु की अगली फिल्म का टाइटल फाइनल... अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा साथ नज़र आएंगे।

लूडो आजकल भारत में बहुत ही लोकप्रिय गेम है। स्मार्टफोन्स सस्ते होने के बाद से ही इस खेल की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती रही है। आज भी अगर कोई ग्रुप में लंबे या छोटे सफर पर भी निकलता है, तो उसका रास्ता लूडो के सहारे ही कटता है।
PunjabKesari
ऐसे में इसके पासे फिल्म के निर्माता और अभिषेक बच्चन के कितने हित में गिरेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News