''जेलर'' रिलीज से पहले मालदीव पहुंचे Rajinikanth, ढोल नगाड़ो के साथ हुआ ‘थलाइवा'' का ग्रैंड वेलकम

7/28/2023 12:38:19 PM

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दुनियाभर में बेशुमार फैन फॉलोइंग है। लोग एक्टर को भगवान की तरह पूजते हैं। बात एक्टर की एक्टिंग की हो या उनके दमदार एक्शन की फैंस को वे हर रोल में पसंद आते हैं। जल्द ही रजनीकांत की अपकिंग फिल्म 'जेलर' रिलीज होने वाली है और ऐसे में एक्टर फिल्म रिलीज से पहले वेकेशन पर निकल गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kuda Villingili Maldives (@kudavillingiliresort)

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों मालदीव में अपना वेकेशन इंजॉय कर रहें हैं। आपको बता दें कि मालदीव में ‘थलाइवा' का ग्रैंड वेलकम किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मालदीव के एक आलीशान रिसॉर्ट में पहुंचते ही स्टाफ ढोल नगाड़ो के साथ एक्टर का वेलकम करते हैं। रजनीकांत के रास्ते में गुलाब के फूल बिछाए गए। 'थलाइवा' ने भी हाथ जोड़कर सबका आभार व्यक्त किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kuda Villingili Maldives (@kudavillingiliresort)

मालदीव से लौटते समय रजनीकांत श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार हुए। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट के साथ सुपरस्टार की फोटोज पोस्ट कीं, जिसमें लिखा था, "सुपरस्टार ऑनबोर्ड! हम मालदीव से चेन्नई की यात्रा पर महान रजनीकांत का स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हैं। आपकी भविष्य की यात्राओं का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत को 'जेलर' फिल्म में देखा जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News