सिंगर सुचित्रा का दावा- शादी में रह कर भी किसी तीसरे को डेट कर रहे थे रजनीकांत के दामाद-बेटी, दोनों के थे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

5/14/2024 12:26:00 PM


मुंबई: तमिल सुपरस्टार धनुष और रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। कपल ने 2022 में अपनी 18 साल की शादी खत्म करके अलग होने का फैसला किया, और तलाक की अर्जी दी। इससे दोनों के परिवार के साथ-साथ फैंस को भी झटका लगा था।

 

PunjabKesari

 

दोनों तलाक क्यों ले रहे हैं इसकी कोई खास वजह सामने नहीं आई थी लेकिन अब सिंगर सुचित्रा ने चौंकाने वाला दावा किया है। सुचित्रा का दावा है कि धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के दौरान एक-दूसरे को धोखा दिया। शादीशुदा होते हुए भी दोनों किसी तीसरे शख्स को डेट कर रहे हैं। जी हां, सौंदर्या और धनुष दोनोें का ही एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था। 

PunjabKesari
सिंगर सुचित्रा ने यूट्यूब चैनल 'कुमुदम' से बातचीत में ऐश्वर्या और धनुष को लेकर कहा-'ऐश्वर्या, धनुष पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा रही हैं लेकिन उन्होंने भी पूरी शादी के दौरान यही किया है। यह डबल स्टैंडर्ड नहीं है? ऐश्वर्या ने धनुष को धोखा दिया है और धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया है। वो ऐसे कपल हैं, जो सिस्टमैटिक तरीके से एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं।'

PunjabKesari

 

सुचित्रा से जब पूछा गया कि वह किस आधार पर धनुष और ऐश्वर्या पर ऐसा आरोप लगा रही हैं तो वह बोलीं- 'उनके दोनों के छोटे-मोटे फ्लिंग रहे हैं। दोनों (धनुष-ऐश्वर्या)  ने बार में बैठकर उस व्यक्ति के साथ ड्रिंक की है जिसे वो डेट कर रहे हैं। क्या शादीशुदा होकर डेट पर जाना नॉर्मल है?' सुचित्रा ने ऐश्वर्या को खराब मां बताया और कहा कि धनुष ही पिता का फर्ज निभा रहे हैं।

 

सुचित्रा के इन दावों ने वाकई चौंका दिया है। अब देखना यह होगा कि इन पर ऐश्वर्या या धनुष क्या कहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News