प्रियंका को अपना लक्की चार्म मानते हैं निक, Valentine Day पर यूं रोमांटिक दिखे निकयंका

2/15/2019 1:36:21 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के दो महीने बाद भी खबरों में लगातार बनी हुई हैं। बीते दिन उन्होंने पति निक जोनस संग वेलेंटाइन सेलिब्रेट किया। हाल ही में निकयंका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज दिख रहे हैं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा  इमेज , प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। इस तस्वीर में प्रियंका पति को किस करते हुए दिख रही हैं। वहीं, निक भी पत्नी के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रियंका का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेड, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा आपको और आपके प्रियजनों को हैप्पी वेलेंटाइन डे। वहीं, निक ने भी इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पियानो बजा रहे हैं और प्रियंका रेड वन पीस ड्रेस में उनके पीछे खड़े हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते निक ने कैप्शन में लिखा आपको और आपके लिए हैप्पी वेलेंटाइन डे। मैं कितना लक्की हूं...। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेड, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

बता दें कि प्रियंका और निक जबसे शादी के बंधन में बंधे हैं, एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। शानदार वेडिंग सेरिमनी के बाद दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए कई रिसेप्शन किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News