''सिटाडेल'' के प्रीमियर में प्रियंका ने साटिन गाउन में लगाया ग्लैमरस का तड़का, को-स्टार संग रेड कार्पेट पर दिए जबरदस्त पोज

4/26/2023 4:47:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल को लेकर खूब सुर्खियों में हैं, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही Culver City में सीरीज का प्रीमियर रखा गया, जहां प्रियंका ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इस इवेंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पर्पल कलर के साटिन गाउन में बेहद गॉर्जियस दिखीं। इस केप गाउन में एक्ट्रेस अपनी बोल्ड लेग्स भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

PunjabKesari

 

शिमरी आइज मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक और खुले बालों से पीसी ने अपने लुक को कंप्लीट किया और रेड कार्पेट पर जबरदस्त पोज देती नजर आईं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी नजर आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल की रिलीज को महज 2 दिन बाकी हैं। 28 अप्रैल को सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही इस सीरीज में एजेंट्स की भूमिका में नजर आएंगे। सिटाडेल' में प्रियंका के अलावा लेस्ली मैनविल, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी अहम भूमिका में हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News