LA में 90s के गाने सुनते हुए प्रियंका ने एंजॉय किया पूल टाइम, ब्लैक बिकिनी में दिखा ''देसी गर्ल'' का विदेशी लुक
4/29/2022 4:17:14 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा एक स्टनर हैं और इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल प्लेटफॉर्म पर उनकी भारी संख्या में फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस आए दिन फैंस को अपनी दिनचर्या से अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने लॉस एंजिल्स अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं, जिसमें वह पूल टाइम एंजॉय करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं।
इन तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका 90s के गाने सुनते हुए पूल टाइम को एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वह ब्लैक बिकिनी में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। चेहरे पर मैसी हेयर्स के साथ ब्लैक शेड्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह पानी के अंदर चिल करती पोज दे रही हैं तो कईयो में पूल के बाहर निकल अपनी बोल्डनेस फ्लॉन्ट कर रही हैं।
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- ''जब आपको खुद की देखभाल के कुछ अप्रत्याशित घंटे मिलते हैं। साउंड ऑन!
क्या आप पहचान सकते हैं कि मैं कौन से गाने सुन हूं? कमेंट में बताएं।''
बता दें, प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने इस साल जनवरी में अपनी बेटी का स्वागत किया। टीएमजेड के मुताबिक, कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। हालाँकि, दंपति ने अभी तक अपनी बेटी के नाम के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
वर्कफ्रंट पर, प्रियंका अगली बार सिटाडेल, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और एंडिंग थिंग्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देंगी। वह बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी नजर आएंगी, जिसे फरहान अख्तर निर्देशित कर रहे हैं।