‘सजना’ के लिए सजेंगी प्रियंका चोपड़ा, जल्द कर सकती हैं शादी की तारीख की घोषणा

11/22/2018 9:15:30 PM

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शादी के लिए अमेरीकी सिंगर निक जोनस गुरुवार को दिल्ली आ गए हैं। प्रियंका चोपड़ा भी इस समय दिल्ली में अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। चर्चा है कि यहां प्रियंका और निक साथ में प्रधानमंत्री मोदी को शादी का निमंत्रण देने जा सकते हैं। 

प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस में होनी है। यहां उनकी शादी का जश्न 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए निक जोनस भारत पहुंच चुके हैं। सूत्रों की माने तो यहां प्रियंका और निक पीएम मोदी के अलावा कई अन्य वीआइपी मेहमानों को शादी के लिए निमंत्रण देने जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News