Enjoying Summer:चाॅकलेट आइसक्रीम का मजा लेती प्रियंका की लाडली, मालती मैरी के अंदाज पर लोगों ने बरसाया प्यार

4/8/2024 4:43:43 PM

लंदन: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari

इसके साथ ही वह अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की प्यारी सी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं मां की तरह ही मालती मैरी की तस्वीरें भी सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। पीसी ने अब मालती मैरी की बेहद ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसे देख हर किसी को उन पर खूब प्यार आ रहा है।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनस चाॅकलेट आइसक्रीम खाती नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका की लाडली बेहद क्यूट लग रही हैं। लुक की बात करें तो मालती ने पिंक आउटफिट पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने शेड्स लगा रखे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आइसक्रीम खाती मालती मैरी इस तस्वीर में अपनी मां प्रियंका की तरह की डीवा वाइब दे रही हैं। इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए मालती पर प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। यहीं उन्होंने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ होली सेलिब्रेट की थी। प्रियंका यहां भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका सेरेमनी के लिए आईं थीं। सिद्धार्थ ने साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्या संग रोका किया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News