पति निक के बर्थडे पर प्रियंका ने दिया खास बर्थडे सरप्राइज, तीन लेयर केक देख भाई जो बोले-''तुम्हारी वाइफ केक से बाहर निकलने वाली हो क्या?''

9/19/2021 1:53:54 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें ढेरों बधाईयां मिलीं लेक‍िन पत्नी प्र‍ियंका का सरप्राइज सबसे स्पेशल था। प्र‍ियंका ने यूं तो सोशल मीड‍िया पर फोटो शेयर की लेकिन एक्ट्रेस ने बर्थडे के मौके पर निक को एक ऐसा गिफ्ट मिला जिसे वो लंबे समय तक याद रखेंगे।

PunjabKesari

वो सरप्राइज क्या है, यह फैन पेज द्वारा शेयर एक वीड‍ियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि अपने बर्थडे के मौके पर निक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे होते हैं, तभी उन्हें एक 5 लेयर वाला केक प्रेजेंट किया जाता है।

PunjabKesari

इस केक के साथ तीन बड़े-बड़े बैलून भी होते हैं जिनपर ‘हैप्पी बर्थडे निक’ लिखा होता है। वहीं निक के दोनों भाई जो जोस और केविन जोनस भाई के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।

PunjabKesari

निक टेबल पर रखे बर्थडे कार्ड को उठाते हैं। फिर जो उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं-'क्या ये तुम्हारी पत्नी की ओर से है...क्या वो केक से निकलने वाली है' यह सुन निक केक की तरफ वाकई उम्मीद भरी नजरों से देखने लगते हैं।

PunjabKesari

पति के लिए प्र‍ियंका का यह सरप्राइज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।  निक से मिलने के लिए प्रियंका चोपड़ा खास तौर पर एक दिन के लिए अमेरिका आई थीं पर जल्द ही उन्हें काम पर वापस जाना पड़ा। यही वजह है कि निक के इस बर्थडे सरप्राइज पर प्र‍ियंका उनके साथ नहीं थीं।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में हैं और अपने एक अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

 

प्रियंका ने निक के बर्थडे से जुड़ा एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।  तस्वीर में प्रियंका ने निक को बाहों में भरा हुआ है। वहीं  निक एक्ट्रेस को किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा-'मेरी ज़िन्दगी का प्यार, एक ऐसा शख्स जिसे मैं जानती हूं और जो बेहद दयालु और प्यारा है उसे जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News