पति निक संग डेट नाइट पर स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, हाथों में हाथ थामे दिखी 'निकयांका' की जबरदस्त केमिस्ट्री
9/29/2023 5:14:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। अपने काम के साथ-साथ प्रियंका फैमिली संग भी खूब क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। फिलहाल 'सिटाडेल' एक्ट्रेस अमेरिका में अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बीती रात पीसी को पति निक जोनस के साथ डेट नाइट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक की जोड़ी एक साथ बेहद खूबसूरत लग रही है।
इस दौरान प्रियंका का ऑल ब्लैक लुक देखने को मिल रहा है। ब्लैक कलर के वनपीस के साथ उन्होंने मैचिंग कलर के बूट्स पहने हैं। इसके साथ ही ब्लैक कोट भी कैरी किया है।
वहीं, निक जोनस का भी इस दौरान बेहद कूल लुक देखने को मिल रहा है। फोटोज में निक ब्राउन कलर की शर्ट के साथ ग्रे जींस पहने परफेक्ट दिख रहे हैं।
एक दूजे के हाथों में हाथ थामे निकयांका की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
काम की बात करें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Israel-Hamas War: गाजा युद्ध विराम में और विस्तार की उम्मीदों के बीच इजराइल का तीसरा दौरा करेंगे ब्लिंकन

Shankh Upay In Margshirsha Month: मार्गशीर्ष माह में खूब बजाएं शंख, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Ashunya Shayan Vrat: जो पति अपनी पत्नी से करते हैं प्यार, वो आज अवश्य करें ये काम

December 2023 Aries Horoscope: मेष राशि मासिक राशिफल