न्यूयॉर्क में ''देसी गर्ल'' की शाही ठाठ-बाट, ऑल ब्लैक लुक में दिखा स्टाइलिश अंदाज

3/23/2019 1:32:57 PM

लंदन: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में अपने फैशनसेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती हुई नजर आईं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

इस दौरान प्रियंका ब्लैक आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पैंट और मैचिंग लॉन्ग ओवरकोट पहना था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। लेकिन इस बार तस्वीरों में प्रियंका की शाही ठाठ-बाट देखने को मिली।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

दरअसल, न्यूयॉर्क की सड़कों पर उनके साथ एक बॉडीगार्ड भी दिखा जो हाथ में छाता पकड़े हुए देसी गर्ल को धूप से बचाते हुए नजर आया। ऑल ब्लैक लुक के साथ प्रियंका ने मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश शेड्स लगाए थे जो उनके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहे हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

हमेशा की तरह उन्होंने स्टाइलिश और स्वैग अंदाज में पोज दिए। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका का लुक एक-दम हटकर नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क में उनका स्टाइलिश लुक देखकर फैन्स की नजरें उनसे हटी ही नहीं।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

प्रियंका अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वो एक से बढ़ कर एक सेक्सी ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

बता दें कि इन दिनों प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक' को लेकर भी चर्चा में हैं। वह विदेशी टॉक शो में भी इस फिल्म का प्रमोशन करती दिखी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका और जोनस ब्रदर्स के गाने Sucker ने काफी सुर्खियां बटोरी।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

गाने में प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। प्रियंका ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम अक्सर फैंस के साथ इस फिल्म के जुड़ी जानकारी और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News