लंदन की सड़कों पर घूमने निकली प्रियंका, दिखा स्टाइलिश अंदाज
2/16/2019 1:20:17 PM
लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 'देसी गर्ल' लंदन में स्पॉट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका येलो कलर की आउटफिट पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
इस दौरान उन्होंने गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था। आउटफिट के साथ ब्लैक शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। उन्होंने स्टाइलिश और स्वैग अंदाज में पोज दिए।
प्रेगनेंसी को लेकर उड़ी खबरें
बता दें कि बीते दिनों ही प्रियंका की प्रेगनेंसी की खबरें भी सामने आईं थीं। दरअसल, कुछ दिन पहले पीसी न्यूयॉर्क फैशन वीक अटेंड करने पहुंची थी। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं जिसमें पीसी का बेबी बंप नजर आ रहा है।
इन तस्वीरों को देखने के बाद ही कयास लगाए कि प्रियंका जल्द ही मां बनने वाली है। हालांकि कई सूत्रों का कहना है कि ये खबर महज एक अफवाह है। वैसे पीसी और निक की तरफ से इस बात पर कोई बयान नहीं आया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। इसके अलावा उनकी हाॅलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' हाल ही में रिलीज हुई है।