प्रियंका चोपड़ा ने जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर कही ये बात

9/25/2019 3:22:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को मुंबई में अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन किया। एक्ट्रेस इस फिल्म के साथ 3 साल बाद कमबैक कर रही हैं, उसने फिल्म में शादीशुदा जिंदगी और अन्य दिलचस्प विषयों के बारे में बात की। इस फिल्म की को-स्टार और ऑन स्क्रीन प्रियंका की बेटी जायरा वसीम पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं और यह उनकी लास्ट फिल्म है।   

PunjabKesari
जायरा नेफिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह धर्म को बताया था और यह मुद्दा बहस का विषय बन गया था। कुछ यंग स्टार ने उनको ट्रोल किया है और कुछ ने उसके फैसले की सराहना की। अब जायरा वसीम के फैसले पर अपने व्यू शेयर करते हुए प्रियंका ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "यह एक पर्सनल च्वॉइस थी और यह एक पर्सनल इच्छा है और हम यह कहने वाले कौन होते हैं कि एक इंसान को क्या करना चाहिए और क्या नहीं? वो एक बहुत अमेजिंग एक्टर है जो अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से करती है। हमारी शुभकामनाएं उसके साथ है। 

PunjabKesari
प्रियंका ने यह भी कहा कि जायरा के इस फैसले के बाद भी वो उसके साथ कनेक्ट रहेंगी। यह मानते हुए उसने कई बार उससे बात की, लेकिन फिल्मों के बारे में कभी नहीं की। प्रियंका ने कहा, यह मेरा बिजनेस नहीं है, वो एक अमेजिंग आर्टिस्ट है।

PunjabKesari
शोनाली बोस द्वारा डायरेक्ट फिल्म 'द स्काई इज पिंक'  11 अक्टूबर को परदे पर आएगी। इसमें फरहान अख्तर भी प्रियंका के साथ लीड किरदार में दिखाई देंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News