प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी एक और फिल्म, गंगूबाई के किरदार में आएंगी नजर

12/4/2018 6:29:49 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाॅलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। आज वह दिल्ली में पहला रिसेप्शन देंगी। वहीं शादी के बाद प्रियंका अपने काम में बिजी हो जाएंगी। वहीं हाल ही में प्रियंका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रिंयका जल्द ही संजय लीला भंसाली की  अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकती हैं। खबरें हैं कि प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरा मंडी साइन कर ली है। इस फिल्म में वह एक्शन करती नजर आएंगे। 


PunjabKesari

गंगूबाई के किरदार में आएंगी नजर
 

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह हीरा मंडी की  महिला गंगूबाई कोठेवाली की कहानी है । वह मुंबई के काठीपुरा एरिया में कोठा चलाती है। वह कोठा चवलाकर उन लड़कियों की मदद करती है जिनको पैसों की जरुरत होती है। इतना ही नहीं वह लड़कियों के हक के लिए  लड़ती भी हैं। उनके किरदार के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई नाम की किताब से। बता दें कि प्रियंका और संजय लीला इससे पहले एक गैगस्टर फिल्म गुस्ताखियां करना चाहते थे। लेकिन प्रियंका फिल्म को को - प्रोड्यूस करना चाहती थीं जिसके लिए संजय लीला भंसाली नहीं माने। 


PunjabKesari

 

 आज दिल्ली में होगा पहला रिसेप्शन

 

प्रियंका और निक शादी के बाद आज दिल्ली में पहला रिसेप्शन देगें। इस रिस्पेशन में परिवार के लोगों के अलावा दिल्ली के नामी लोगों को भी न्यौता भेजा गया है। वहीं खबरों की मानें तो इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं रिसेप्शन में राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। रिसेप्शन में मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। 

PunjabKesari

दो रीति रिवाज से हुई शादी 
 

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। 

   

मुंबई में भी होगा एक रिसेप्शन
 

दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद निकयांका मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि इस रिसेप्शन की डेट अभी तक सामने नहीं आईं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News