''वह लविंग और रिस्पेक्टफुल जमाई..प्रियंका चोपड़ा की मां बांधे निक जोनस की तारीफों के पुल, बोलीं-भले ही वह विदेशी, लेकिन उनमें..

12/31/2023 12:59:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ साथ अक्सर उनकी मां मधु चोपड़ा भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें अक्सर अपनी बेटी और दामाद निक जोनस के साथ पार्टीज करते देखा जाता है। अब हाल ही में प्रियंका की मां ने अपने दामाद की तारीफों के पुल बांधे हैं और निक को बेस्ट जमाई बताया है। 

PunjabKesari


हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा- मैं वाकई उन्हें प्यार और सम्मान करती हूं। वह लविंग और रिस्पेक्टफुल जमाई हैं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और हर चीज डिस्कस करते हैं, लेकिन हम अपने बीच कहीं न कहीं एक लाइन खींचते हैं। हम बतौर फैमिली एक-दूसरे की कंपनी का लुत्फ उठाते हैं।

PunjabKesari


उन्होंने कहा, निक भले ही विदेशी हैं, लेकिन मैंने उनमें एक फैमिली मैन देखा है। प्रियंका और निक एक जैसे नैतिक मूल्यों को शेयर करते हैं और वह यह भी सुनिश्चित करते हैं कि परिवार जिंदगी में आगे बढ़ने की कुंजी हो।

PunjabKesari


मधु चोपड़ा ने कहा, प्रियंका और निक प्रोफेशनली भी एक-दूसरे का बहुत अच्छे से सपोर्ट करते हैं। जब प्रियंका किसी काम से बाहर होती हैं तो वह मालती का ख्याल रखते हैं। हम निक को पाकर बहुत धन्य हैं। मैं अब बहुत संतुष्ट महसूस करती हूं क्योंकि प्रियंका अपनी मदरहुड जिम्मेदारियों को मुझसे बेहतर तरीके से निभा रही है।
वहीं, प्रियंका की मां ने नातिन मालती को अपनी लाडली बताया और कहा कि वह हमेशा से नानी बनना चाहती थीं और फाइनली उनका ये ख्वाब पूरा हो गया है। मधु के मुताबिक, उनकी जिंदगी अब उनकी नातिन के इर्द-गिर्द घूम रही है।

 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। शादी के 4 बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News