भारत लौटीं देसी गर्ल, एयरपोर्ट पर दिखा अलग अंदाज

12/17/2017 12:22:25 AM

मुंबईः देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न्यू यॉर्क से वापस भारत आ गईं हैं। यहां आते ही वो कुछ अवार्ड शो में एक परफॉर्मेंस का रिहर्सल करेंगी। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रियंका अब एक इंटरनेशनल स्‍टार बन चुकी हैं। अभी भी वे देश से बाहर हैं और अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। अब प्रियंका ने अपनी फीस की डिमांड से सबको हैरान कर दिया है।

PunjabKesari

दरअसल प्रियंका को 19 दिसंबर को होनेवाले जी सिने अवार्ड में परफॉर्म करने के लिए अप्रोच किया गया है और प्रियंका ने ऑर्गनाइजर्स से 5 मिनट के 4-5 करोड़ फीस की मांग की है। यानी 1 मिनट के एक करोड़ रुपये। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका को हर कोई अवार्ड शो में देखना पसंद करता है। ऐसे में प्रियंका वीकेंड पर भारत आकर अपनी रिहर्सल करनेवाली हैं। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा कई अवार्ड फंक्‍शन में धमाल मचा चुकी हैं।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा की तरह भारी फीस की डिमांड भले की पहले किसी अभिनेत्री ने न की हो, लेकिन अपनी फीस को लेकर कई अभिनेत्र‍ियां सुर्खियां बटोर चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News