Pics: शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और सास संग मनाया पहला ईस्टर

4/22/2019 11:52:18 AM

लंदन: रविवार को पूरी दुनिया में ईस्टर-डे सेलिब्रेट किया गया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के बाद पति निक जोनस और मदर इन लॉ डेनिस जोनस के साथ जॉर्जा के साथ अपना पहला ईस्टर-डे अटलांटा में सेलिब्रेट किया। इसकी तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,निक जोनस इमेज,निक जोनस फोटो,निक जोनस पिक्चर

तस्वीर में निक स्काई ब्लू सूट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं प्रियंका पर्पल आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में निक और प्रियंका ईस्टर बास्केट लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा-'हमारी तरफ से सभी को हैपी ईस्टर।' इस तस्वीर को क्लिक करने के लिए प्रियंका ने पॉल केविन जोनस का स्पेशल मेंशन भी किया है।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,निक जोनस इमेज,निक जोनस फोटो,निक जोनस पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वासिम मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी के जीवन पर बनी हुई है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News