मां को गुड बाय कहकर न्यूयॉर्क रवाना हुईं प्रियंका, एयरपोर्ट पर ''देसी गर्ल'' का दिखा स्टनिंग लुक

4/30/2019 11:18:13 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने फैशन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वह जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। उनका हर लुक अपने आप में एक ट्रेंड होता है।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,

हाल ही में प्रियंका को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान प्रियंका ऑल व्हाइट लुक में दिखीं। प्रियंका व्हाइट टाॅप और पैंट में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट श्रग कैरी किया था।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,

अपने इस लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक, व्हाइट स्टिलिटोज और ओपेन हेयर के साथ पेयर किया। इस लुक को उन्होंने सनग्लासेज से परफेक्ट टच दिया।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,

बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने मुंबई आई थी। लेकिन किसी वजह से उनके भाई की शादी फिलहाल टल गई है।शादी टलने की वजह से वह न्यूयाॅर्क यानि अपने ससुराल रवाना हो गईं हैं। 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,

काम की बात करें प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर, मधु चोपड़ा इमेज,मधु चोपड़ा फोटो,मधु चोपड़ा पिक्चर,

करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया और ये आरएसवीपी और रॉय कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News