प्रियंका चोपड़ा ने पेरिस में होस्ट किया इवेंट, स्काई ब्लू और ब्लैक ड्रेस पहन एक्ट्रेस ने लूटी महफिल

9/26/2021 12:45:41 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पेरिस में 'ग्लोबल सिटीजन लाइव' इवेंट को होस्ट किया। इस दौरान एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीेरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

 PunjabKesari
तस्वीरों में प्रियंका स्काई ब्लू और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद लाजवाब लग रही है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस हाथ में माइक लेकर इवेंट को होस्ट और मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

प्रियंका की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दिल हार रहे हैं। फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News