भाई के साथ सेल्फी पोस्ट कर विवादों में फंसी प्रियंका, एेसा क्या था सेल्फी में जो...

6/5/2017 1:35:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भारत में रिलीज हो चुकी है। हाल ही में वह 'बेवॉच' के प्रमोशन के लिए बर्लिन में थीं। इस दौरान वे तब विवादों में घिर गईं, जब उन्होंने भाई सिद्धार्थ के साथ यहां के होलोकॉस्ट मेमोरियल पर सेल्फी क्लिक की और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। हालांकि, इसे लेकर ट्विटर यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। 

PunjabKesari

बता दें कि पाकिस्तान की सोशलाइट और राइटर सारा मुजम्मिल ने भी ट्विटर पर प्रियंका की सेल्फी को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने प्रियंका की सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, "क्या प्रियंका का होलोकॉस्ट मेमोरियल पर सेल्फी लेना सम्मानजनक है।" ट्विटर पर सवाल उठने के बाद प्रियंका ने अपने अकाउंट से इन सेल्फीज को डिलीट कर दिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News