नाना की पुण्यतिथि पूजा में शामिल हुईं प्रियंका की बेटी, पर्पल लहंगे में खुद को संभालती दिखीं नन्हीं मालती

6/11/2023 4:09:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन इन सबके बीच वह फैमिली फंक्शन को मनाना कभी नहीं भूलती। एक्ट्रेस को अक्सर फैमिली के साथ खास अवसरों को सेलिब्रेट करते देखा जाता है। अब हाल ही में 10 जून को प्रियंका ने पिता की पुण्यतिथि पर घर में खास पूजा रखी। इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी मालती भी अपने नाना को याद करती नजर आईं। इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर होस्ट की गई पूजा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की। पूजा में शामिल हुई प्रियंका की बेटी इस दौरान लाइट पर्पल लहंगा पहने बेहद क्यूट लगीं। एक तस्वीर में मालती अपने पेट को देखते हुए चल रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा- ‘किसी को अपने लहंगे से ज्यादा अपनी बेली प्यारी लग रही है।

PunjabKesari


वहीं दूसरी में वह पूजा के दौरान प्लेट से फूल उठाती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘पूजा टाइम, मिस यू नाना।’  वहीं आखिरी तस्वीर में प्रियंका की बेटी अपने नाना की तस्वीर के सामने ज्योति की तरफ निहारती नजर आ रही हैं और तस्वीर पर मिस यू डैड लिखा है।

 

PunjabKesari

 

 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की ये 10वीं डेथ एनिवर्सरी थी। एक्ट्रेस के पिता की साल 2013 में कैंसर के कारण मौत हो गई थी।

 

वहीं, प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' और सिटाडेल वेब सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी हैं।


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News