सात समंदर पार पिया के बिना प्रियंका का करवाचौथ, छन्नी से चांद देख ''देसी गर्ल'' ने यूं खोला व्रत

11/2/2023 10:29:07 AM

मुंबई: 1 नवंबर को करवा चौथ के जश्न की धूम खूब दिखी।हर फेस्टिवल की तरह या इस त्योहार का रंग बॉलीवुड सितारों पर भी चढ़ा नजर आया। जहां न्यूली ब्राइड परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

 

वहीं उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने इस बार पति से दूर रहकर ये त्योहार मनाया है। करवाचौथ से जुड़ी एक तस्वीर पीसी ने इंस्टा पर शेयर की है। दरअसल, 'मामी फिल्म फेस्टिव' और  'जियो वर्ल्ड प्लाज़ा' के ओपनिंग इवेंट की वजह से प्रियंका मुंबई आईं थीं। ऐसे में बुधवार को देसी गर्ल ने मुंबई में भी करवा चौथ मनाया और चांद की पूजा की।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है  उसमें विंडो के के पास एक ब्यूटिफुली डेकोरेटेड छलनी रखी हुई है, जिसमें मिट्टी का दीपक जल रहा है जो चंद्रमा की एक झलक पाने के इंतजार में है।इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-"सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।" उन्होंने इस पोस्ट में अपने पति निक को भी टैग किया है।

PunjabKesari


यहां आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि करवा चौथ की रात ही वह मुंबई से अपने पति के घर के लिए रवाना हो चुकी हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News