अपने ब्राइडल शॉवर पर प्रियंका ने पहनी इतने करोड़ की ज्वेलरी, नेकलेस से नहीं हटेगी आपकी नजर

11/2/2018 8:45:13 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। बीते दिनों न्यूयॉर्क में प्रियंका के ब्राइडल शॉवर की सेरेमनी का आयोजन किया गया था। 

PunjabKesari

इस दौरान प्रियंका व्हाइट अॉफ शोल्डर ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहना था जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था। एेसे में उनका हर कोई फैंस ये जानना चाहता हैं कि प्रियंका का ब्राइडल शॉवर लुक आखिर कितने का था। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक प्रिंयका ने अपने ब्राइडल शॉवर में मरचेसा की ड्रेस और टिफिनी एंड कंपनी की एक मिलियन डॉलर की ज्वैलेरी पहनी थी। प्रिंयका ने जो ज्वैलेरी पहनी थी उसकी कीमत करीब एक मिलियन डॉलर है और उन्होंने नेकपीस के अलावा अपनी इंगेजमेंट रिंग भी पहनी हुई थी जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ है।

PunjabKesari

इस हिसाब से प्रियंका ने अपने ब्राइडल शॉवर में दो गहने पहने थे उसकी कुल कीमत करीब 9.5 करोड़ आंकी जा रही है। वहीं अगर उनकी ड्रेस की बात करें तो प्रियंका की ड्रेस की कीमत करीब 4.4 लाख रुपए बताई जा रही है। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया।

PunjabKesari

इस जश्न में उनके कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं।

PunjabKesari

हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नही आई है।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर की 2 तारीख को राजस्थान के जोधपुर में शादी करेंगे।

PunjabKesari

ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News