प्रियंका-निक की शादी को लेकर यूर्जस ने बनाया मजाक, वायरल हुए फनी Memes

7/31/2018 3:23:53 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें आईं कि दोनों सितंबर में शाादी कर सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी इस शादी को लेकर मजेदार मीम्स के जरिए अपने रिएक्शंस दे रहे हैं।

 

 

इंटरनेट पर निक और प्रियंका की शादी के कई सारे मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाओगे। निक एक अमेरिकन सिंगर हैं। इन मीम्स की बात करें तो इनमें फैंस इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि शादी में निक का भारतीय रिती रिवाजों को लेकर कैसा रिस्पॉन्स हो सकता है।

 

बता दें कि प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।

 

 

दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों की उम्र में काफी फासला है लेकिन प्रियंका और निक की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं। अक्सर मीडिया के थ्रू दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News