सिंगापुर के लावो नाइट क्लब में दिखा प्रियंका-निक का रोमांस, वीडियो आया सामने

8/5/2018 5:29:14 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले खबरें आईं कि दोनों सितंबर में शादी कर सकते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।

 

 

दरअसल, दोनों इन दिनों सिंगापुर में हैं। ये वीडियो वहीं के लावो नाइट क्लब का है। इस वीडियो को प्रियंका के फैन पेज पर शेयर किया गया। वीडियो में निक और प्रियंका काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोमों पार्टी को काफी एंजाॅय कर रहे हैं। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।

 

PunjabKesari

दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों की उम्र में काफी फासला है लेकिन प्रियंका और निक की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं। अक्सर मीडिया के थ्रू दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News